मेहनगर आज़मगढ़: आग की भयंकर लपटों ने एक बार फिर किसानों की मेहनत को राख किया ,कई बिगहा गेंहू जला

आग की भयंकर लपटों ने एक बार फिर किसानों की मेहनत को राख किया ,कई बिगहा गेंहू जला

मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव के दक्षिणी सिवान में बुधवार को अपराह्न 2:40 बजे विद्युत सब-स्टेशन कम्हरिया से आपूर्ति 11 हजार बोल्ट के सार्ट सर्किट से लगी आग से किसानों की गेंहू की फसल के साथ ही भूंसा बनाने हेतु खेत में छुटी पराली भी जलकर राख हो गई। पंछुवा हवा ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते तीन किसानों में रणधीर सिंह पुत्र स्व० प्रेम शंकर सिंह का 3 बिगहा, जितेन्द्र सिंह पुत्र गौरी शंकर और रामजीत सिंह पुत्र स्व०विजय प्रताप सिंह का दो-दो बिगहा गेंहू की फसल स्वाहा हो गई। रणधीर सिंह की धान की फसल भी आग से जल गई थी।जो अब दानें दानें के लिए मुहताज हो गए हैं।आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई। परंतु किसानों की कड़ी मशक्कत के घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पंहुचा। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मौर्य ने मौके पर गेंहू की जली फसल का निरीक्षण करते हुए आकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपा है।इस बाबत तहसील राजू कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट को किसानों को मुआवजा दिलाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। बताते चलें कि इसी गांव के पश्चिमी सिवान में तीन अप्रैल को लगी आग से किसानों के पच्चास बीघा गेहूं जल गया था।नुकसान हुए गेंहू की फसल का आकलन रिपोर्ट क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा लगाई गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से मिलने मुंबई से कुरुक्षेत्र पहुंचे फिल्म कलाकार मयूर भारती

Thu Apr 13 , 2023
अमेरिका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से मिलने मुंबई से कुरुक्षेत्र पहुंचे फिल्म कलाकार मयूर भारती। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मुंबई से फिल्म कलाकार मयूर भारती दिल्ली में टीफा के चेयरमैन शमीम खान के साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों से मिलने पहुंचे थे।अप्रवासी भारतीय व्यवसायी […]

You May Like

Breaking News

advertisement