सामाजिक कार्यों के लिए सरकार ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को सेक्टर-8 में अलॉट किया प्लाट

सामाजिक कार्यों के लिए सरकार ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को सेक्टर-8 में अलॉट किया प्लाट।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अग्रवाल पंचायत के प्रधान सतप्रकाश गुप्ता व अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधायक सुभाष सुधा का आभार किया व्यक्त।
संस्था के पदाधिकारी सदैव रहेंगे सरकार के आभारी।

कुरुक्षेत्र 12 अप्रैल : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को सामाजिक कार्यों के लिए सेक्टर-8 में एक प्लाट अलॉट किया गया है। इस प्लॉट के अलॉट करने पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों ने संस्थान और समाज की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधायक सुभाष सुधा का आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं विधायक सुभाष सुधा ने सदस्यों का और सदस्यों ने विधायक सुभाष सुधा का मुंह मीठा करवाया।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र की तरफ से विधायक सुभाष सुधा का सर्किट हाउस में आभार व्यक्त किया गया और विधायक ने सभी पदाधिकारियों का मुंह भी मीठा करवाया। इससे पहले श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष सतप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, अंशुल बंसल, सदस्य सौरभ चौधरी, संजीव गर्ग, राजेश सिंगला, जंगबहादुर सिंगला ने सेक्टर-8 में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को प्लाट उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक सुभाष सुधा का समाज और संस्था की तरफ से आभार व्यक्त किया।
प्रधान सतप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-8 में प्लॉट के लिए सरकार की तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया और बकायदा सरकार द्वारा गठित कमेटी की तरफ से साक्षात्कार भी लिया गया। इन तमाम प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद सरकार की तरफ से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत को प्लॉट अलॉट किया गया है। इस कार्य के लिए विधायक सुभाष सुधा का अहम योगदान रहा है। इसके लिए संस्थान और समाज के लोग थानेसर विधायक सुभाष सुधा के सदैव आभार रहेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने सामाजिक कार्यों के लिए इस प्लॉट की अलॉटमेंट की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: श्रद्धा और उत्साह पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी एवं गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व,

Wed Apr 12 , 2023
सेवा सिंह श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी एवं गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में गुरु तेग बहादुर जी एवं गुरु अर्जुन देव साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व कथा -कीर्तन के रूप में श्रद्धा […]

You May Like

Breaking News

advertisement