Uncategorized

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के लक्ष्य को लेकर सरकार कर रही है कार्य : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी लोगों की समस्याएं,मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र आवास पर अधिकारियों को भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 26 दिंसबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ध्येय को लेकर सरकार कार्य कर रही है। इस प्रदेश के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने और आमजन मानस को सहुलियत देने के लिए योजनाएं तैयार कर रही है। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार की सुबह सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र आवास कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ लाडवा हल्का में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी और भावी योजनाओं पर प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करे और सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुने और मौके पर निवारण करने का प्रयास करें। यह सरकार लोगों की सेवक बनकर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाए और उनका निराकरण किया जाए। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के प्रदेश सचिव राहुल राणा, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एएसपी प्रतीक गहलोत, डीएमसी अमन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel