लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के लक्ष्य को लेकर सरकार कर रही है कार्य : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी लोगों की समस्याएं,मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र आवास पर अधिकारियों को भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 26 दिंसबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ध्येय को लेकर सरकार कार्य कर रही है। इस प्रदेश के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने और आमजन मानस को सहुलियत देने के लिए योजनाएं तैयार कर रही है। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार की सुबह सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र आवास कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ लाडवा हल्का में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी और भावी योजनाओं पर प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करे और सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुने और मौके पर निवारण करने का प्रयास करें। यह सरकार लोगों की सेवक बनकर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाए और उनका निराकरण किया जाए। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के प्रदेश सचिव राहुल राणा, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एएसपी प्रतीक गहलोत, डीएमसी अमन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर बाल दिवस मानवता के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का दिवस है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Fri Dec 26 , 2025
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा वीर बाल संवाद कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र (अमित)26 दिसम्बर : शुक्रवार वीर बल दिवस प्रतिवर्ष गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस का […]

You May Like

advertisement