सांझी उत्सव में लोक सांस्कृतिक प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केन्द्र

लोक पारम्परिक पुरातन वस्तुओं का दर्शक करेंगे अवलोकन।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक : वर्तमान दौर में लोक सांस्कृतिक परम्पराएं धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर हैं। इस दौर में विरासत हेरिटेज विलेज तथा एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया लोक सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत करने और युवा पीढ़ी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। इसी कडी में 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक विरासत एएचए पांचवा सांझी उत्सव का आयोजन विरासत जी.टी रोड मसाना में किया जायेगा, वहीं पर लोक सांस्कृतिक विषय- वस्तुओं की प्रदर्शनी आने वाले दर्शकों व प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। यह जानकारी विरासत सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में खेती-बाड़ी की पुरातन वस्तुएं, हरियाणा के परिवहन के साधनों में बैलगाडिय़ां, रेहडू, ठोकर, बैलड़ी के साथ-साथ पुरातन रियासतों के बाट, सौ साल पहले पानी देने के लिए प्रयोग की जाने वाली चडस व ढ़ेकली, पुराने समय में प्रयोग किए जाने वाले कांसे व पीतल के बर्तन, कूंए से पानी निकालने के लिए प्रयोग किए जाने वाले डोल, अनाज मापने के लिए प्रयोग किए जाने वाले माप, दूध बिलोने के लिए प्रयोग की जाने वाली रई, पुरानी पीतल की बाल्टियां, पुराने चरखे, विदाई के समय लडक़ी को दी जाने वाली लोक पारम्परिक फुलझड़ी, मिट्टी व लुगदी से बने बोहिए भी प्रदर्शित किये जाएंगे। अभिनव पूनिया ने बताया कि उत्सव में भाग लेने वाले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों को जहां लोक सांस्कृतिक परम्पराओं से जोडऩे के लिए सांझी से संबंधित जानकारी दी जाएगी वहीं पर दूसरी ओर पुरातन विषय- वस्तुओं की लोक सांस्कृतिक प्रदर्शनी उनके लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी उत्सव के प्रति महिलाओं में विशेष उत्साह है। विरासत सांझी उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ध्रुव के ध्रुव भगत बनने की कहानी बता गया हरियाणवी सांग उत्तानपात

Sat Sep 13 , 2025
कला कीर्ति भवन में आयोजित साप्ताहिक संध्या में सांग उत्तानपात का हुआ सफल मंचन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 सितम्बर : हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक संध्या मे सांग राजा उत्तानपात का मंचन किया गया। जिसमें करनाल के सांगी विष्णु पहलवान ने राजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement