जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव

जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में शनिवार सुबह एक बंदी का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित पुत्र अशोक निवासी गंगोल, थाना परतापुर, मेरठ के रूप में हुई है। अंकित छेड़खानी के एक मामले में जिला जेल में बंद था। शनिवार को बैरक के भीतर उसका शव फंदे पर लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही अंकित के परिजन बरेली पहुंचे। उसके चाचा जगस्वरूप, जो बसपा के मंडल अध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया कि अंकित पर छेड़खानी का झूठा केस दर्ज किया गया था। इसी से वह बेहद आहत था और उसने यह कदम उठाया। बंदी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जेल परिसर में गूंजती रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 लूटों को अंजाम देने वाले लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों गोली लगने से हुए घायल

Sun Aug 31 , 2025
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश करीब आठ–नौ महीने से बरेली और आसपास के इलाकों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके से हथियार, […]

You May Like

advertisement