उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार,

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार,

सागर मलिक

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। देहरादून समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अधिकतर जिले में कल (शुक्रवार) भी रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार मई तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में निकायों का हाल, क्लर्क सफ़ाई निरीक्षक और कनिष्ठ सहायक बन बैठे हैं अधिकारी

Fri May 2 , 2025
उत्तराखंड में निकायों का हाल, क्लर्क सफ़ाई निरीक्षक और कनिष्ठ सहायक बन बैठे हैं अधिकारी,सागर मलिक पिछले साल दिसंबर में राज्य लोक सेवा आयोग से 63 नए ईओ मिले थे। इनमें से 55 ने कार्यभार संभाल भी लिया है। 20 पुराने ईओ मिलाकर 75 अधिकारी विभाग के पास मौजूद हैं। […]

You May Like

advertisement