थाना सिरौली पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वादी नरेन्द्रपाल सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी मो0 भुर्जी टोला नई बस्ती थाना आंवला, बरेली द्वारा सूचना दी कि गत दिवस रात्रि में शिवपुरी सिवाला फैक्ट्री के पास अज्ञात अभियुक्तो द्वारा मेरी मोटर साईकिल के आगे मोटर साईकिल लगाकर मेरी मोटर साईकिल व 04 पुराने व 01 नया मीटर आदि समान लूट कर ले गये। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 259/2024 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना में अभियुक्तगण राहुल व विशाल पुत्र ताराचन्द निवासी 483 शिव मंदिर के पास ताड़ीखाना रोड़ आजमनगर थाना कोतवाली बरेली का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त विशाल की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
थाना सिरौली पुलिस टीम द्वारा ग्राम लीलौर झील के पास अभियुक्त विशाल पुत्र ताराचन्द निवासी 483 शिव मंदिर के पास ताड़ीखाना रोड़ आजमनगर थाना कोतवाली बरेली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विशाल उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल TVS अपाचे बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 124/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एटा की 14 वर्षीय किशोरी से रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में दुष्कर्म

Sat Mar 29 , 2025
एटा की 14 वर्षीय किशोरी से रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में दुष्कर्म दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एटा की 14 वर्षीय किशोरी जो अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि मेले से […]

You May Like

advertisement