एटा की 14 वर्षीय किशोरी से रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में दुष्कर्म

एटा की 14 वर्षीय किशोरी से रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में दुष्कर्म

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एटा की 14 वर्षीय किशोरी जो अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि मेले से ट्रेन द्वारा लौट रही थी, के साथ किसी वहशी ने दुष्कर्म किया।
घटना के बाद किशोरी बदहवास हालत में रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां आरपीएफ स्टाफ ने उसे देखा और तुरंत जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते एक निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। किशोरी ने बताया कि वह अपने पिता, मौसी और कुछ रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थी। बरेली सिटी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान उसके पिता कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और पिता उसमें चढ़ने की कोशिश में पैर फिसलने से स्टेशन पर ही छूट गए। यह देख किशोरी भी ट्रेन से कूद पड़ी। इसी दौरान अकेली पड़ गई किशोरी के साथ यह खौफनाक वारदात हुई।
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम हरकत में आई और किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। मुरादाबाद से जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला भी बरेली पहुंचे। किशोरी के पिता भी अस्पताल पहुंच गए। महिला पुलिस कर्मियों ने एसपी की मौजूदगी में किशोरी के बयान दर्ज किए। इसके बाद रात करीब एक बजे एसपी ने जीआरपी की दोनों थानों की टीमों के साथ सिटी स्टेशन पर छानबीन शुरू की। किशोरी द्वारा बताए गए संभावित स्थान, मढ़ीनाथ के पुल और रेलवे लाइन के किनारे देर रात तक कांबिंग की गई।
पुलिस और जीआरपी अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि यह वारदात मढ़ीनाथ और चौपुला इलाके में रहने वाले नशेड़ियों में से किसी ने की होगी। यह इलाका शाम ढलते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है, जहां सूखा और सस्ता नशा करने वाले बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। स्थानीय पुलिस और मुखबिरों की मदद से भी आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
इस घटना ने न केवल पीड़िता और उसके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि बरेली की छवि को भी धक्का लगा है। अब जीआरपी और स्थानीय पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस दरिंदे को जल्द से जल्द पकड़ने की है। एसपी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभव कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ने स्वाध्याय मंडल किया आयोजित

Sat Mar 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने कचहरी परिसर स्थित जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल आयोजित किया। जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार राना ने “भूमि अधिग्रहण अधिनियम” विषय पर अधिवक्ता परिषद […]

You May Like

advertisement