27 लूटों को अंजाम देने वाले लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों गोली लगने से हुए घायल

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश करीब आठ–नौ महीने से बरेली और आसपास के इलाकों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके से हथियार, कारतूस, कुंडल, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सोहेल (25) और तसलीम (28) पुत्रगण सूखा अली, निवासी ग्राम दियोरिया अतरौली थाना मीरगंज के रूप में हुई है। मुठभेड़ में सोहेल के दाहिने पैर और तसलीम के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, 26 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे मीरगंज हाईवे पर मछली पालन ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान से सोने के कुंडल छीन लिए थे। इसी मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। 29 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक नगरिया सादात मार्ग पर मजार के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश भागने लगे और फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल होकर गिर पड़े और दबोच लिए गए।
पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने कबूल किया कि वे साथी वाहीद अली के साथ मिलकर सीबीगंज, शीशगढ़, भमोरा, आंवला, मीरगंज और इज्जतनगर क्षेत्रों में अब तक 27-28 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बरामदगी में दो तमंचे, कारतूस, दो चले हुए खोखे, चार पीली धातु के कुंडल, दो मोबाइल फोन और 4580 रुपये नकद मिले। साथ ही घटना में प्रयुक्त KTM-250 ड्यूक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
इस कार्रवाई में थाना मीरगंज प्रभारी निरीक्षक प्रयाग राज सिंह, चौकी प्रभारी लभारी सूरजपाल सिंह समेत पूरी टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणेश महोत्सव पंडाल में प्रतियोगिताएं एवं महाप्रसादी का किया आयोजन

Sun Aug 31 , 2025
गणेश महोत्सव पंडाल में प्रतियोगिताएं एवं महाप्रसादी का किया आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गणेश चतुर्थी से शुरु हुए गणेश महोत्सव के उपलक्ष में शहर के विभिन्न पंडालों में कई प्रकार के आयोजन किए गए। शिवाजी मार्ग स्थित बाबूराम धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा महा प्रशाद […]

You May Like

advertisement