सात मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त हुए

उत्तराखंड देहरादून
सात मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त हुए,
सागर मलिक

*170 नमूने जांच के लिए भेजे गए

बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में कफ सिरप पर बड़ा अभियान*

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में अवैध और असुरक्षित कफ सिरप के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीमें सभी जिलों में औचक निरीक्षण कर रही हैं।

मुख्य कार्रवाई:

देहरादून: चकराता रोड, किशननगर, बल्लूपुर, कांवली रोड, बल्लीपुर और प्रेमनगर के 7 मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निरस्त। संदिग्ध सिरप जब्त और 11 नमूने जांच को भेजे,

उधम सिंह नगर: 40 कफ सिरप के नमूने प्रयोगशाला भेजे।

हरिद्वार व रुड़की: 15 नमूने जांच हेतु भेजे।

हल्द्वानी: सरकारी अस्पताल से 3 नमूने लिए गए।

कोटद्वार: ‘Respifresh TR’ सिरप का स्टॉक सीज और 3 नए नमूने लिए गए।

अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी: कुल 12 नमूने संकलित और जांच के लिए भेजे।

अब तक 148 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है और कई स्थानों पर संदिग्ध स्टॉक सील किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान:

“बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हमारी सरकार बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त है।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बयान:

“एफडीए की कार्रवाई यह संदेश देती है कि बच्चों की सेहत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना डॉक्टर की सलाह कोई भी सिरप बच्चों को न दें।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में MBBS की भरमार, पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बनी बड़ी चुनौती

Thu Oct 9 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश में MBBS की भरमार, पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बनी बड़ी चुनौती,सागर मलिक उत्तराखंड में एमबीबीएस सीटों की संख्या आबादी के मानकों से ज्यादा है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी अभी भी बनी हुई है। इसी कारण प्रदेश सरकार अब मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट (पीजी) सीटें बढ़ाने पर […]

You May Like

advertisement