देहरादून: डीएम सविन बंसल ने अधीक्षण अभियंता UPCL को दी चेतावनी

देहरादून: डीएम सविन बंसल ने अधीक्षण अभियंता UPCL को दी चेतावनी,
सागर मलिक

उत्तराखंड: 10 मई 2025 शनिवार को देहरादून। देहरादून डीएम सविन बंसल ने सिविल डिपार्टमेंट, स्टेक होल्डर्स और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक अहम बैठक की। भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर सिविल और सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने और सिविल सोसाइटी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से गलत एवं भ्रामक सूचनाओं का दुष्प्रचार रोकने के लिए नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध व सुचारू रखने तथा भ्रामक व गलत सूचनाओं के दुष्प्रचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।

शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने सिविल डिपार्टमेंट और सुरक्षा एजेंसियों को आपस में सूचना का आदान प्रदान करने और बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अपने प्रोटोकॉल के तहत जो भी मॉक अभ्यास किए जा रहे है, उसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं सिविल डिपार्टमेंट सें भी साझा की जाए।
इस दौरान दून डीएम की तैयारी एडवांस स्टेज पर हैं अब देहरादून जिला आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन से जल्द लेस दिखेगा 16 किमी एवं 08 किमी रेंज तक सुनाई देने वाले एडवांस टैक्नॉलाली सायरन सभी प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे इसके लिए डीएम ने बजट जारी करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही जिले में पहली बार आर्मी, पैरामिलिट्री वाइटल इंस्टॉलेशन यूनिट पर जिलाधिकारी की पहल पर रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाय जा रहे हैं, इससे बाहरी आक्रमण एवं अन्य आपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्युनिकेशन हो सकेगा। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को चेतावनी दी की बिना प्रशासन की अनुमति लिए जिलें में कहीं भी पावर शटडाउन न किया जाए। वहीं अधीक्षण अभियंता जल संस्थान एवं सीएफओ को फायर हाइड्रेंट की क्रियाशीलता की 3 दिनो के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
देहरादून शहर में हर नागरिक तक सटीक सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित करने और प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी तैनात करते हुए इसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। कहा कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आईआरएस टीम और क्यूआरटी को सक्रिय रखा जाए। बैठक में एयरपोर्ट एवं शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपाय की रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
साथ ही डीएम ने आवश्यक सेवाओं से जुड़ें विभागों को निर्देशित किया कि जनपद में राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से सुचारू रखा जाए।
वही जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारी करना और उसका अभ्यास करने का यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि चिंता की कोई बात है।

सुरक्षा एजेंसियां और सिविल डिपार्टमेंट फ्रंट लाइन रिस्पांडर है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि अपनी तैयारियां पूरी रखें। सुरक्षा एजेंसी और सिविल डिपार्टमेंट अपना काम भली भांति कर रहे है। किसी भी दशा में घबराने की आवश्यकता नहीं है।
वही इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एडीएम जय भारत, एसडीएम प्रत्यूष, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीएमओ डा0 मुकेश कुमार सहित आर्मी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अन्य पैरामिलिट्री फोर्स एवं सिविल डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडो पाक टेंशन: साइबर हमले की आशंका, उत्तराखंड में साइबर कमांडो सक्रिय, STF ने जारी कि एडवाइजरी

Sun May 11 , 2025
इंडो पाक टेंशन: साइबर हमले की आशंका, उत्तराखंड में साइबर कमांडो सक्रिय, STF ने जारी कि एडवाइजरी,सागर मलिक India-Pakistan Tension: एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया […]

You May Like

advertisement