प्रदेश में MBBS की भरमार, पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बनी बड़ी चुनौती

उत्तराखंड देहरादून
प्रदेश में MBBS की भरमार, पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बनी बड़ी चुनौती,
सागर मलिक

उत्तराखंड में एमबीबीएस सीटों की संख्या आबादी के मानकों से ज्यादा है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी अभी भी बनी हुई है। इसी कारण प्रदेश सरकार अब मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट (पीजी) सीटें बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए हर साल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

प्रदेश में कुल छह सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश भी शामिल है। इसके अलावा चार निजी मेडिकल कॉलेज भी संचालित हैं। इन सभी कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1425 सीटें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।

एनएमसी के अनुसार, पहले 25 लाख आबादी पर 100 एमबीबीएस सीटें निर्धारित थीं, जो अब घटाकर 10 लाख आबादी पर 100 सीटें कर दी गई हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने देशभर में एमबीबीएस की 5000 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है, लेकिन इसका ज्यादा फायदा उत्तराखंड को नहीं होगा। इसलिए प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पीजी सीटें बढ़ाने की रही है।

वर्तमान में दून, हल्द्वानी और श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 181 पीजी सीटें उपलब्ध हैं। सरकार की योजना है कि अल्मोड़ा और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं और अन्य कॉलेजों में भी सीटें बढ़ाई जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। पीजी सीटें बढ़ने से एमबीबीएस डॉक्टर एमडी और एमएस कर सकेंगे, जिससे विशेषज्ञों की कमी दूर होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

68वीं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कांफ्रेंस में हरियाणा विधान सभा का प्रतिनिधित्व

Thu Oct 9 , 2025
ब्रिजटाउन (बारबाडोस)/ चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 8 अक्टूबर : बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कांफ्रेंस का भव्य उद्घाटन मंगलवार देर शाम हुआ। उद्घाटन सत्र में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटली तथा हाउस ऑफ असेंबली के स्पीकर आर्थर ई. होल्डर ने सभी प्रतिभागियों […]

You May Like

advertisement