उत्तराखंड अवैध खनन पर हाईकोर्ट की सख्ती, 48 स्टोन क्रेशर तत्काल बंद करने के आदेश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के रायवाला से भोगपुर तक गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने अवैध खनन रोकने के लिए जारी किए गए पूर्व आदेशों का पालन न किए जाने पर नाराजगी जताई।

कोर्ट ने हरिद्वार में संचालित 48 स्टोन क्रशरों को तत्काल बंद करने और उनकी बिजली-पानी की आपूर्ति काटने के आदेश जिला अधिकारी और एसएसपी हरिद्वार को दिए हैं। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

जनहित याचिका में बताया गया है कि रायवाला से भोगपुर तक गंगा नदी के किनारे नियमों की अवहेलना करते हुए अवैध खनन जारी है, जिससे गंगा नदी का अस्तित्व खतरे में है। याचिकाकर्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने खनन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा इसे नजरअंदाज कर अवैध खनन जारी रखा जा रहा है, जिससे गंगा संरक्षण के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं।

इसके अलावा, हाईकोर्ट ने लक्सर हरिद्वार के सूर्या स्टोन क्रशर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगाए गए 23 लाख रुपये के जुर्माने को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कोर्ट ने बोर्ड को पुनः जांच करने का निर्देश दिया है और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो जुर्माना लगाया जा सकेगा। इस मामले में याचिका को निस्तारित कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रमेश चंद्र जोशी जल भराव का निरीक्षण किया

Thu Jul 31 , 2025
मनोज वाधवानगरपालिका चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी रामू भैया ने आज ओम कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, आदि गुरु शंकराचार्य वाली गली में बरसाती पानी के जलभराव का निरीक्षण किया, वार्डवासियों ने नगरपालिका चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी को बताया कि बरसात के दिनों में तहसील के सामने ओम कॉलोनी के रास्ते में […]

You May Like

advertisement