मां दुर्गा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार,भक्ति जागरण का भव्य कार्यक्रम आज से शुरू

मां दुर्गा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार,भक्ति जागरण का भव्य कार्यक्रम आज से शुरू

अररिया।
शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूरे जिले व भरगामा प्रखंड के
सिमरबनी,शंकरपुर,जयनगर,कुसमोल,महथावा,रघुनाथपुर,पैकपार,भरगामा,खजुरी आदि मंदिरों में कलाकार मां को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। मालूम हो कि अररिया ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महथावा वाली दुर्गा महारानी का श्रद्धालुओं के बीच एक अलग महत्व है। महथावा दुर्गा मंदिर के कारण अररिया की पहचान पूरे भारतवर्ष में होती है मां को अंतिम रूप दे रहे कलाकार ने बताया की जल्द ही मां का पूरा स्वरूप तैयार हो जाएगा। पंडित हरेराम झा ने बताया कि मां का आगमन गज पर है जिसका फल शुभ दायक है वहीं मां का गमन भी गज पर है जिसका फल शुभ दायक है। वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महथावा के नवाह कमिटी के सक्रिय कार्यकर्ता धीरेंद्र दास उर्फ मुन्ना एवं अजय झा से मिली जानकारी अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महथावा माता दरबार में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध गायक,गायिका अपनी कला की प्रस्तुति देगी। वहीं जयनगर दुर्गा मंदिर में अष्टमी और नवमी को रांची के कलाकार द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा। वहीं सिमरबनी दुर्गा मंदिर में नवमी और दशमी को अनमोल बिहारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विरासत हेरिटेज विलेज में सांझी उत्सव शुरू, हरियाणा सांझी उत्सव में 50 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

Sun Sep 25 , 2022
विरासत हेरिटेज विलेज में सांझी उत्सव शुरू, हरियाणा सांझी उत्सव में 50 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, हरियाणा कला परिषद के सहयोग से विरासत हेरिटेज विलेज में 25 […]

You May Like

advertisement