श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर कमेटी के प्रधान ने शिवरात्रि के उपलक्ष में की बैठक – रितेश कुमार जंडियाल

श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर कमेटी के प्रधान ने शिवरात्रि के उपलक्ष में की बैठक – रितेश कुमार जंडियाल
फिरोजपुर 06 फरवरी 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष £संवाददाता]=

        मंदिर के प्रधान रितेश कुमार जंडियल ने बताया की महाशिवरात्रि भारतीयों, भोलेनाथ के भक्तों का एक प्रमुख त्यौहार है। फिरोजपुर में इस त्यौहार को  बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया जाता है। श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर कमेटी ने महाशिवरात्रि पर्व को भव्य रूप से मनाने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|भारत सहित पूरी दुनियां में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।                                                       मंदिर के प्रधान रितेश कुमार जंडियाल और राजेंद्र कुमार लूंबा उप प्रधान  ने बताया कि मंदिर में पहले भी बहुत अच्छा कार्य हुआ है और अब मंदिर के ऊपर बहुत बड़ा (लंगर)भंडारा हाल बन रहा है उसके निर्माण को लेकर बैठक में और चर्चा की गई। बैठक में पंडित बिजेश्वर , नगीन चंद शर्मा,सतीश पुरी, अशोक कक्कड़,संजीव कक्कड़, अरुण कक्कड़, विशाल कुमार, विपुल शर्मा,विपन कक्कड़, करण शर्मा,प्रवेश कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली निफ्ट में दो दिवसीय क्राफ्ट मेले का हुआ समापन

Fri Feb 7 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली निफ्ट में दो दिवसीय क्राफ्ट मेले का हुआ समापन लोगों ने हस्तशिल्प व हथकरघा के तहत बने सामानों की जमकर की खरीदारी निफ्ट की महानिदेशक ने क्राफ्ट मेले में छात्र छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखकर खुशी जाहिर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया, […]

You May Like

Breaking News

advertisement