Uncategorized

जनसंपर्क विभाग का सूचना केन्द्र बना महोत्सव में अपनों से बिछुड़ों का सहारा

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 30 नवंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जहां महोत्सव में आने वाले पर्यटकों मिली, वहीं लोगों तक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र पर प्रतिदिन लोगों तक नवीनतम सूचनाएं पहुंचाई जा रही है। स्टाल नंबर-1 पर विभाग के कर्मचारियों ने उद्घोषणा के माध्यम से अब तक हजारों अनाउंसमेंट की गई है। महोत्सव में विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे बच्चों को जो अपने परिजनों से बिछड़ गए थे, उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है।
डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस स्टाल पर ड्रामा निरीक्षक विजय कुमार, एमबीपी राजकुमार शर्मा, शीश राम, जगदीश आदि द्वारा एनाउसमेंट का कार्य किया जा रहा है और सूचना केन्द्र पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग महोत्सव में बिछड़े लोगों तक पहुंचने, सामान गुम होने इत्यादि के लिए अनाउंसमेंट करवा रहे हैं। इसके साथ-साथ लोगों को इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखे और साथ ही साथ अपने सामान की ओर भी ध्यान रखें। प्रशासन की ओर से लोगों से यह अपील भी की जा रही है कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी लावारिस वस्तु को न छुए और उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel