संपत्ति कर नहीं चुका रहे सरकारी अदायरों को सील करेगा नगर निगम

संपत्ति कर नहीं चुका रहे सरकारी अदायरों को सील करेगा नगर निगम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा।

चंडीगढ़, 7 फरवरी:
पंचकूला में संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों के भवनों को नगर निगम सील करेगा। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को विधान सभा सचिवालय में आयोजित बैठक में निगम के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह मामला उजागर हुआ। बैठक में पंचकूला के सौंदर्यीकरण और संपत्ति कर संग्रहण पर विस्तार से चर्चा हुई। शहर में बनी पुरानी और नई संपत्ति आईडी को लेकर पैदा हुई पेचिदगियों के भी त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर, पार्षद व अधिकारी गण मौजूद रहे।
बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रोपर्टी आईडी ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर किया जाए। निगम के ईओ आकाश कपूर ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए 30 कर्मचारी लगे हैं जो रोजाना रात तक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज एक हजार आईडी चेक की जा रही है। जरूरत पड़ने पर साइट पर जाकर भी जानकारी अपडेट की जा रही है। इसके साथ ही शहर की मुख्य 8 सड़कों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस संबंध में चारों कार्यकारी अभियन्ताओं ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनमें से अधिकतर कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इन सभी सड़कों पर चैनल, कर्व स्टोन, ग्रील की मरम्मत और पेंट होगा। बैठक में तय हुआ कि शहर को सुंदर बनाने के लिए कर्व स्टोन पर काला और सफेद रंग की बजाय दूसरे रंगों का प्रयोग किया जा सकता है। इस संबंध में कार्यकारी अभियन्ता रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अनेक स्थानों पर सड़क किनारे बीएसएनएल के पुराने बॉक्स लगे हुए हैं। इन बॉक्सों के रखरखाव के लिए बीएसएनएल को लिखा जाएं। सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी सख्त हिदायतें दी गई हैं। चौकों के सौंदर्यीकरण और वहां लगे फव्वारों की मरम्मत के आदेश भी हुए हैं।
बता दें कि इससे पूर्व 4 जनवरी को हुई बैठक में पंचकूला के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष योजना बनाई गई थी। यह सौंदर्यीकरण 5-5 वार्डों के कलस्टर बनाकर किया जा रहा है। इन कलस्टर की जिम्मेदारी नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। उनकी टीम में एक एसडीओ, एक जेई, 5 एपीओ तथा माली शामिल किए गए हैं। वार्डों के अंदर होने वाले सभी प्रकार के कार्य करने की जिम्मेदारी इसी टीम की रहेगी। संबंधित वार्ड पार्षद इन कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। बैठक में शिमला रोड के नजदीक सेक्टर 7 के आसपास गैस पाइप बिछाने के लिए सड़क तोड़ने वाली कंपनी से हर्जाना वसूलने की बात भी कही गई।
बैठक में पार्षद नरेंद्र पाल सिंह लुबाना, सुरेश कुमार वर्मा, रितु गोयल, सोनिया सूद, जय कुमार कौशिक, हरेंद्र मलिक, सोनू बिड़ला, सुनीत सिंगला, राकेश कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ऋ चा राठी, उप-आयुक्त दीपक सूरा, एक्सईएन विजय गोयल, प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, ईओ आकाश कपूर, सीएसआई अविनाश सिंगला, ईई मंदीप सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा विधान सभा सचिवाल में मंगलवार को पंचकूला नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानी गई मांगों को लागू न करने से शिक्षा विभाग के फील्ड लिपिकों में भारी रोष व्याप्त

Wed Feb 8 , 2023
मानी गई मांगों को लागू न करने से शिक्षा विभाग के फील्ड लिपिकों में भारी रोष व्याप्त। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 रोषस्वरूप लिपिक 22 फरवरी को शिक्षा सदन पंचकूला में करेंगे धरना व प्रदर्शन। कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी: सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू न […]

You May Like

Breaking News

advertisement