प्रेरणा वृद्धाश्रम में चल रहे स्वतंत्रता समारोह सप्ताह का हुआ समापन

प्रेरणा वृद्धाश्रम में चल रहे स्वतंत्रता समारोह सप्ताह का हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

क्रांति दिवस से प्रारम्भ हुआ था स्वतंत्रता समारोह सप्ताह।

कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त : घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा नकारे गए बुजुर्गों को आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह का सप्ताह प्रतिवर्ष उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश की आजादी के लिए शहीदों को याद करने के लिए क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस सप्ताह का प्रारम्भ होता है और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के उपरांत ही इस सप्ताह का समापन होता है।
प्रेरणा के संस्थापक, साहित्यकार एवं प्रमुख समाजसेवी डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि देश स्वतंत्रता समारोह सप्ताह के दौरान प्रतिदिन प्रेरणा वृद्धाश्रम में बने शहीदी समारोह पर बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप जलाकर एवं राष्ट्रभक्ति के गीत गाकर देश के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सप्ताह के समापन अवसर पर सभी प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे भेंट किए। शहीद स्मारक पर दीप जलाकर उन महान शहीदों को नमन किया जिनकी बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुई। डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि आज जो हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं यह आजादी केवल उन लोगों के कुर्बानियों के बदौलत हमें प्राप्त हुई है। जिन्होंने अपना सर्वस्व भारत माता की बलिवेदी पर कुर्बान कर दिया। आज देश में चारों ओर संकट के बादल हैं इसलिए सभी भारत वासियों का यह कर्तव्य बनता है कि हम हर कीमत पर अपनी स्वतंत्रता को बचा कर रखें। ताकि हमारे जो वीर हमें यह स्वतंत्रता रूपी अमानत सौंप कर गए थे। हम वह अमानत अपनी आने वाली पीढ़ी को संभाल कर जाएं। प्रेरणा सदस्यों डा. मधु मल्होत्रा, डा. हरबंस कौर, सुमन शर्मा, बलविंदर कौर, हरिकेश पपोसा, प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर सहित अन्य ने देशभक्ति के गीत सुनाए। इस अवसर पर आशा सिंगला, डा. वी.डी. शर्मा, मधु, विजयलक्ष्मी, मीना कुमारी, सीता देवी, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, कश्मीरी लाल जैन, इंदरप्रीत सिंह बिंद्रा, बी श्रीवास्तव, विजय कुमार अग्रवाल इत्यादि भी मौजूद रहे।
शहीद स्मारक पर तिरंगा लिए हुए तथा शहीद स्मारक पर दीप जलाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹਰਿਆਵਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਸੈਂਟਰਲ ਸਕੂਲ ਨੰਬਰ 2 ਅੰਦਰ ਫ਼ਲਦਾਰ /ਫੁੱਲਦਾਰ /ਛਾ ਦਾਰ ਪੋਦੇ ਲਗਾਏ

Thu Aug 17 , 2023
ਹਰਿਆਵਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਸੈਂਟਰਲ ਸਕੂਲ ਨੰਬਰ 2 ਅੰਦਰ ਫ਼ਲਦਾਰ /ਫੁੱਲਦਾਰ /ਛਾ ਦਾਰ ਪੋਦੇ ਲਗਾਏ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 17 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ} = ਪਰਿਆਵਰਣ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਇੰਜ਼ ਤਰਲੋਚਨ ਚੋਪੜਾ ਜਿਲਾ ਸੰਯੋਜਕ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਬਹਿਲ ਜਿਲਾ ਸਹਿ ਸੰਯੋਜਕ ਹਰਿਆਵਲ ਪੰਜਾਬ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਟਰਲ ਸਕੂਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement