कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ लगाई सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़

कलेक्टर ने जिले के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, युवाओं को दिलाई तिरंगा शपथ

कवर्धा, 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सोमवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कलेक्टर श्री वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना और स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।
सद्भावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने सद्भावना दौड़ के प्रतिभागियों को सद्भावना और देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करके देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटना ही देश सेवा नहीं है, बल्कि जनहित में अच्छे कार्यो से भी प्रदेश और देश की सेवा की जा सकती है। सद्भावना दौड़ में जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, डीएसपी श्री संजय धु्रव, उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा, प्रभारी खेल अधिकारी सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता पार्षदगण जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्वामी विवेकानंद एकेडमी, स्कूली बच्चे शामिल हुए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत युवा दिवस व खेल सप्ताह का आयोजन खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Thu Aug 14 , 2025
कोरिया 14 अगस्त 2025/ जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् योजना अंतर्गत युवा दिवस एवं खेल सप्ताह का आयोजन कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, चरचा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एन.एस. […]

You May Like

advertisement