ईंट-भट्ठा संचालक से मांगी मजदूरी, पीटकर मजदूर की हत्या करने का परिजनों ने लगाया आरोप,  एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

जांजगीर-चांपा 28/01/2022/ ग्राम कुदरी निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक परिवार के साथ ईंट-भट्ठा पर काम करने गया था। परिजन का आरोप है कि उन्हें खाने के लिए भी नहीं दिया गया। मजदूरी मांगने पर संचालक ने बुरी तरह से पीटा। रिपोर्ट भी नहीं कराने दी। एंबुलेंस से जांजगीर भिजवा दिया। जांजगीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के कुदरी गांव निवासी राजगीर सोनाझरी  उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी बसंत बाई सोनाझरी और तीन बेटियों को लेकर करीब एक महीने पहले प्रयागराज में ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए गया था। वहां हंडिया स्थित प्रवीण त्रिपाठी के ईंट-भट्ठा पर काम करने लगा। कुछ दिन बाद मौसम खराब होने के चलते काम बंद हो गया। आरोप है कि इस बीच ईंट-भट्ठा संचालक की ओर से उनको पैसों का भुगतान तक नहीं किया गया। इधर परिजन कहना है कि जब भूख से मरने की नौबत आ गई तो मजदूर राजगीर 24 जनवरी को प्रवीण त्रिपाठी के पास पैसों की मांग करने गया। आरोप है कि प्रवीण त्रिपाठी ने काम बंद होने के बावजूद पैसे मांगने पर राजगीर को बुरी तरह से पीटा। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराने दी और परिवार को धमकी देकर शव एंबुलेंस से भिजवा दिया। यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने जांजगीर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो ईट-भट्ठा संचालक प्रवीण त्रिपाठी ने उन्हें धमकी दी। कहा कि थाने जाओगे तो कोई जिंदा नहीं जाएगा। परिजनों ने बताया कि एक माह पहले जिले के 40 मजदूरों को पामगढ़ की महिला सहोदरा बाई काम दिलाने की बात कहकर ले गई थी। उनके साथ वह भी गए थे। प्रवीण त्रिपाठी के ईंट-भट्टा में करीब 3 सप्ताह तक काम किया, लेकिन मौसम खराब होने के चलते ईंट बनना बंद हो गई। ईंट-भट्टा मालिक ने खाने के लिए लिए सप्ताह भर में 7 सौ रुपए दिए। जिससे गुजारा नहीं चल पा रहा था। घटना के बाद से महिला का कोई पता नही चल रहा है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: लालकुआं सीट बनी हॉट सीट, भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने किया अपना नामांकन,

Fri Jan 28 , 2022
स्लग- उत्तराखंड की बनी हॉट सीट से बीजेपी के टिकट से लड़ रहा है मोहन बिष्ट ने किया अपना नामांकन।रिपोर्टर:- जफर अंसारीस्थान:- लालकुआं– आज लाल कुआं विधानसभा में नामांकन के अंतिम दिन बीजेपी के टिकट लड़ रहे मोहन बिष्ट अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लाल कुआं तहसील पहुंचकर अपना नामांकन […]

You May Like

Breaking News

advertisement