उतराखंड: सेल्फी की कहानी झूठी निकली, कहा था सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरी,

नई टिहरी : बीती दो अगस्त को उत्‍तराखंड के देवप्रयाग के पास सौड़पानी में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पति की पुलिस को बताई सेल्फी की कहानी झूठी निकली।

दो अगस्त को देवप्रयाग थाना अंतर्गत सौड़पानी में प्रियंका पत्नी राहुल सैनी की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। महिला अपने पति के साथ बदरीनाथ दर्शन के बाद अपने घर सेरुआ मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) जा रही थी। महिला के पति राहुल ने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी और कहा कि प्रियंका सेल्फी लेते हुए खाई में गिर गई थी।

इस मामले में पांच अगस्त को मृतका के भाई गौरव कुमार निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद ने देवप्रयाग थाना में आरोपित राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव ने बताया कि उसकी बहन की शादी राहुल के साथ सात जुलाई को हुई थी।

स्वजन इस शादी के खिलाफ थे और राहुल प्रियंका पर दहेज को लेकर दबाव बनाता था और दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। ऐसे में राहुल ने ही प्रियंका की हत्या की है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग बेटी को जंगल मे ले जा कर करता था दुष्कर्म,

Sun Aug 7 , 2022
हरिद्वार/नारसन: पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार पहले भी वह डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। शनिवार को भी वह उसे लकड़ी लेने के लिए जंगल अपने साथ ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने […]

You May Like

advertisement