ब्राह्मण सभा की ओर से अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित

ब्राह्मण सभा की ओर से अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित

फिरोजपुर 30 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री ब्रह्मण सभा रजिस्टर्ड 244 फिरोजपुर द्वारा बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के उद्देश्य से अपने मतों के अनुसार वर्ष 2022-2023 में पांच स्कूलों में बच्चों को तुलसी कृत श्री राम चरित्र मानस पर आधारित शिक्षा दे कर परीक्षा द्वारा बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा बच्चों को उत्साहित करने हेतु सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
श्री ब्रह्मण सभा द्वारा डी डी बी डी ए वी सेंटरी पब्लिक स्कूल फिरोजपुर छावनी में अपने उद्देश्य अनुसार जिसमे प्राइमरी, मिडल, तथा हाई क्लास के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। बच्चों की संख्या लगभग 130 थी स्कूल के बच्चों द्वारा समाज में चल रहे विषयों पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। पं हरि राम खिंदडी द्वारा शिक्षा के उद्देश्य बताते हुए बताया की श्री राम चरित्र मानस से मार्ग दर्शन में हमे जीवन यापन करना चाहिए इसमें राजा प्रजा पिता पुत्र भाई भाई तथा मालिक सेवक में संबंध की जुगती बताई गई है।जिस पर चल कर हम शांत वातावरण पैदा कर सकते है।
बच्चों को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पर महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री कमल पूरी जी महाराज तथा स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष श्री एच आर गंधार जी उप अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी प्रधानाचार्य श्रीमती निशा रानी जी विशेष तौर पर हाजिर रहे।
स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी जिन्होने दसवीं बोर्ड की कक्षा 2021-2022 में स्कूल में 90% से ऊपर अंक हासिल किए जिनमें पलक दत्ता, निशा मीना, गीतिका,वंशिका, आर्यन, रक्षित को ब्रह्मण सभा द्वारा सम्मान चिन्ह दिए गए।
अमित कुमार शर्मा एडवोकेट प्रधान द्वारा बच्चों को संदेश दिया गया की हमें श्री राम चरित्र मानस को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, प्रधानाचार्य श्रीमती निशा रानी द्वारा आए हुए सभी अतिथिगणों का स्वागत किया गया तथा श्री ब्रह्मण सभा के सरपरस्त श्री एस पी शर्मा द्वारा आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया।
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी तथा ब्रह्मण सभा द्वारा स्वामी श्री कमल पूरी जी महाराज को भगवान श्री परशुराम जी का स्वरूप भेट किया गया।
सभा के सरपरस्त श्री शांति भूषण , सदस्य सुनील शर्मा संजीव शर्मा खजांची सूरज प्रकाश शर्मा केदारनाथ शर्मा राजिंदर शर्मा रविंद्र शर्मा सह खजांची चंद्र मोहन शर्मा आदि सदस्य ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा माता मनसा देवी परिसर का जीर्णोद्धार

Wed Nov 30 , 2022
काशी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा माता मनसा देवी परिसर का जीर्णोद्धार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की श्राइन बोर्ड के साथ बैठक। बुधवार को विस सचिवालयरुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुख्य वैज्ञानिकों ने दी प्रस्तुति।दर्शनार्थियों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement