जग ज्योति दरबार में शीतला अष्टमी पर चल रहे दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन हुआ

जग ज्योति दरबार में शीतला अष्टमी पर चल रहे दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन हुआ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु व कल्याण की भावना से लिया आशीर्वाद।

कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा चल रहे दो दिवसीय अनुष्ठान का शीतला अष्टमी के अवसर पर विशेष पूजन के साथ समापन हुआ। यह अनुष्ठान शीतला सप्तमी के दिन शुरू हुआ था। इस अवसर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं पूजन के उपरांत शीतला माता का उदघोष करते हुए महंत राजेंद्र पुरी से आशीर्वाद लिया। अनुष्ठान के यजमान रहे श्रद्धालुओं को महंत राजेंद्र पुरी ने माता रानी की चुनरी डाल कर प्रसाद भी वितरित किया। उन्होंने बताया कि धार्मिक परम्पराओं के अनुसार के शीतला अष्टमी के पूजन एवं अनुष्ठान का विशेष महत्व है। शीतला अष्टमी के अवसर पर जग ज्योति दरबार में विशेष तौर पर माता रानी को बसौड़े का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि माता शीतला माता की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के मानसिक व शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। शीतला अष्टमी पर महंत राजेंद्र पुरी ने माता शीतला का भजन संकीर्तन किया। माता के भजनों पर श्रद्धालुओं की मस्ती देखते ही बनती थी। संकीर्तन के उपरांत गुड़-चावल की खीर भी वितरित की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार इशाकपुर, प्रवीण, विकास शर्मा बद्दी, संदीप गुणयाना, महिंद्र दयालपुर, रोशन लाल दिल्ली, शीला करनाल, किरण बादरपुरा, सुषमा नीलोखेड़ी, गुरप्रीत सिंह पटियाला, जसबीर कौर अम्बाला, नेक चंद गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, सोनिया, कृतिका गुप्ता, अंजू, अजय राठी एवं विजय राठी भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में महान शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun Mar 23 , 2025
जयराम पब्लिक स्कूल में महान शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद में शहीदी दिवस मनाया गया। कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से […]

You May Like

Breaking News

advertisement