यज्ञ से ही सम्पूर्ण विश्व का कल्याण है और यज्ञ से ही सभी जीवों की उत्पत्ति है : संत हरे राम शरण महाराज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में श्री विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालु दे रहे हैं विश्व कल्याण की भावना से आहुतियां।

कुरुक्षेत्र, 21 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में शनिवार को भी श्रद्धालुओं एवं यजमान परिवार के सदस्यों ने विश्व कल्याण एवं विश्व शांति की भावना से आहुतियां दी। विद्यापीठ में मंत्रोच्चारण से जहां वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है वहीं भीषण गर्मी में भी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन संत हरे राम शरण महाराज ने कहा कि यज्ञ से ही विश्व का कल्याण होता है। यज्ञ से ही सभी जीवों की उत्पत्ति होती है। जब यज्ञ में आहुति दी जाती है तब धुंआ निकलता है। यही धुंआ वातावरण पूरी तरह शुद्ध कर मानव कल्याण करता है। उन्होंने कहा कि भगवान की भी उत्पत्ति यज्ञ से ही हुई है। यदि यज्ञ न हो तो मेरी भी और आपकी भी उत्पत्ति नहीं होगी। यज्ञ ऐसी चीज है जिससे समस्त प्राणियों का ही नहीं विश्व के सभी प्राणियों का कल्याण होता है। संत हरे राम शरण महाराज ने कहा कि कृषि और ऋषि का बहुत प्राचीन संबंध है। महायज्ञ में यजमान राकेश शर्मा, सिमरन, उर्मिला शर्मा, दिव्यांश, सतीश चंद्र गुलाटी, सतीश चंद्र, किरण गुलाटी, राधा रानी, गुलशन, रिंकू शर्मा, शिरडी मामा व स्वीटी अरोड़ा इत्यादि ने आहुतियां डाली। इस मौके पर के. के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंगला, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, आचार्य डा. रणबीर भारद्वाज, सतबीर कौशिक इत्यादि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: नाजायज तमंचा व कारतुस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sat May 21 , 2022
थाना कोतवाली जीयनपुरनाजायज तमंचा व कारतुस के साथ अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक 20.05.2022 को उ.नि. सूर्यभान सिंह मय हमराह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त जयकेश राजभर पुत्र स्व0 राजू राजभर निवासी चकमाधो रामपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मेघई कास के पास से समय करीब 18.45 बजे एक अदद तमंचा 315 […]

You May Like

advertisement