माधवराव सिंधिया स्कूल में बही देशभक्ति की बयार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : संगम कला ग्रुप बरेली चैप्टर द्वारा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्रांगण में भव्य देशभक्ति गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।
निर्णायक मंडल में संगीत व साहित्य जगत की तीन प्रतिष्ठित हस्तियां — डॉ. अवनीश यादव, प्राचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, डॉ. हितु मिश्रा तथा प्रख्यात शास्त्रीय गायिका डॉ. निधि मिश्रा शामिल रहीं।
भारतीय म्यूज़िक इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले गुलशन कुमार की फिल्म सिटी स्थित T series म्यूजिक अकादमी से गायकी के गुर सीख रहीं सिंगर श्रेया प्रभजोत और जी टीवी सारेगामा फेम स्वरित तिवारी ने भी देशभक्ति गीत से समां बांधा।
प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने तीन वर्गों — सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। सभी ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लाइव ऑर्केस्ट्रा ने गायकों का भरपूर साथ दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल और डॉ. प्रियंका सरकार ने ऑर्केस्ट्रा सदस्यों, निर्णायक मंडल और सभी प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
सब जूनियर ग्रुप: प्रथम – ध्रुव, द्वितीय – अद्वितीय पांडे, तृतीय – पर्णिका बिष्ट
जूनियर ग्रुप: प्रथम – अतिशय मनोहर, द्वितीय – स्वरित तिवारी, तृतीय – ध्रुविका शुक्ला
सीनियर ग्रुप: प्रथम – फैजी, द्वितीय – मोनिश, तृतीय – प्रियंका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष संगम कला समूह बरेली चैप्टर एवं प्रबंधक माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत के प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रियल एस्टेट कारोबारी प्रशांत पांडेय उपाध्यक्ष, स्वयं वर्मा कार्यक्रम एवं मीडिया संयोजक तथा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रियंका सरकार अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडेय, गायक व रिषव टायर एजेंसी मीरगंज के राजेश गंगवार आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक

Wed Aug 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रहपुरा रोड़ पर स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज पर भाजपा के चारों मंडलों की कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि 2027 […]

You May Like

advertisement