सांवरे सलोने का कोई ना जवाब….भजन पर झूमें श्रद्धालु

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गणेश मित्र मंडल ने करवाया खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा।

कुरुक्षेत्र, 3 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) कुरुक्षेत्र द्वारा मेन बाजार थानेसर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया संकीर्तन में समाजसेवी कुलदीप शर्मा गोल्डी एवं गणेश मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने श्याम पूजन किया। भक्तों ने श्री श्याम जी का पुष्प श्रृंगार किया। दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में दिल्ली से गर्ग सिस्टर ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। जिनमें सांवरे सलोने का कोई ना जवाब…., तू कृपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा…, दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी…, देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार…, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है… और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं… इत्यादि भजन गाए गए। देर रात्रि तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि यें हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, सुरेन्द्र काठपाल, ललित अत्री, डा. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, डा.प्रवीण शर्मा, अनिरुद्ध, साहिल शर्मा, नरेश सैनी बिशनगढ़, जतिन सैनी बिशनगढ़, शेर सिंह शेरा, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा, अंशु,अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान, सर्वेश रोहिला, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
श्री खाटू श्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त एवं भजनों का गुणगान करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग और दैनिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी) - डा० सुमिता ठाकुर

Tue Mar 4 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता मिस रमिका ने इस उभरती हुई तकनीक के महत्व, उपयोग और भविष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान स्कूल प्रिंसिपल डॉ० सुमिता ठाकुर […]

You May Like

advertisement