उत्तराखंड: नरेंद्र नेगी समेत इन हस्तियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड गौरव सम्मान हेतु वर्ष 2021 के लिए 5 नामों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत समाज सेवा में लोक सेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में डॉक्टर अनिल जोशी साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बॉन्ड, साहसिक खेल के क्षेत्र में बछेंद्री पाल और संस्कृति लोक गायन के क्षेत्र में नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान दिया जाएगा। उत्तराखंड शासन द्वारा इन 5 नामों का ऐलान करने के बाद सचिव विनोद सुमन ने बताया कि उत्तराखंड गौरव सम्मान हेतु कार्यक्रम को अलग से तय कर जारी किया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्थापना दिवस: 21 सालों में प्रदेश ने हासिल किए कई मुकाम,लेकिन सफर अब भी जारी...

Tue Nov 9 , 2021
देहरादून : संघर्ष से मिले उत्तराखंड राज्य ने 21 साल पूरे कर लिए हैं उत्तराखंड वासियों ने उत्तर प्रदेश से पृथक राज्य की मांग इसलिए की थी ताकि पहाड़ी क्षेत्र के लोग अपना खुशहाल जीवन जी सकें उनके नौनिहालों को रोजगार मुहैया हो और पहाड़ी राज्यों का विकास हो लेकिन 21 […]

You May Like

Breaking News

advertisement