देहरादून: बीएसएनएल, एयरटेल, और जियो नेटर्वक के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश, मुख्य सचिव

देहरादून: बीएसएनएल, एयरटेल, और जियो नेटर्वक के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश, मुख्य सचिव
सागर मलिक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में 4जी व 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के लिए सर्विस प्रोवाईडरों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया

मुख्य सचिव ने समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय समितियों के गठन की बात कही। उन्होंने सर्विस प्रोवाईडरों की समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशक आईटीडीए को नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी स्तर पर माह में दो बार एवं सचिव आईटी स्तर पर माह में एक बार समीक्षा की जाए ताकि 100 प्रतिशत 4जी सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यूपीसीएल से भी नोडल अधिकारी नामित किए जाने की बात कही ताकि सर्विस प्रोवाईडरों को कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सक्षम स्तर के अधिकारी से सम्पर्क किया जा सके।

मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को प्रदेश में 4जी नेटवर्क सैचुरेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नेटवर्क प्रोवाईडरों को चारों धामों में नेटवर्क एरिया बढ़ाए जाने की बात कही। कहा कि राज्य में नेटवर्क गुणवत्ता बेहतर बनाए जाने हेतु हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

इस अवसर पर सचिव आईटी श्री नीतेश कुमार झा, निदेशक आईटीडीए श्रीमती नीतिका खंडेलवाल सहित बीएसएनल, एयरटेल एवं जियो के अधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: जलस्रोत और नदियों के संवर्द्धन के बड़े प्रोजेक्टस भी किए जाए शुरू, मुख्य सचिव,

Thu Apr 24 , 2025
देहरादून: जलस्रोत और नदियों के संवर्द्धन के बड़े प्रोजेक्टस भी किए जाए शुरू, मुख्य सचिव,सागर मलिक जलस्रोत और नदियों के संवर्द्धन के बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए जाएं शुरू: मुख्य सचिव मानसून से पहले 200 ग्राम पंचायतों की जागरूकता के लिए कार्यशाला की जाए आयोजित सिंचाई अनुसंधान संस्थान को सौंपा नदियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement