मोदी योगी समेत ये स्टार प्रचारक आज उत्तराखंड में भरेंगे हुँकार,

देहरादून:उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी दलों के स्टार प्रचारक ताकत लगाएंगे। भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस में प्रचार का जिम्मा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पास रहेगा।

शनिवार को शाम पांच बजे राज्य में चुनावी शोर गुल थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर ही वोट मांग सकेंगे। भाजपा ने चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे दिन उत्तराखंड में प्रचार करेंगे। शनिवार को उनकी रुद्रपुर में चुनावी रैली होगी।

गृह मंत्री अमित शाह धनोल्टी और सहसपुर विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट, रामनगर सीट पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। यूपी के रण से समय निकालते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड में प्रचार करते नजर आएंगे। वे टिहरी, कोटद्वार और रुड़की में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा में हुंकार भरेंगी। वे पार्टी प्रत्याशी कार्यकारी अध्यक्ष भुवनचंद्र कापड़ी का प्रचार करेंगी। इसके बाद वे हल्द्वानी में प्रत्याशी सुमित हृदयेश और श्रीनगर विधानसभा सीट पर पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के लिए माहौल बनाएंगी।

आम आदमी पार्टी से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया देहरादून की विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला भी उत्तराखंड में प्रचार करेंगी। मनीष सिसौदिया सहसपुर, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश में रोड शो करेंगे। राजेंद्रपाल गौतम किच्छा, गदरपुर में प्रचार करेंगे। राखी बिड़ला मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 फरवरी को हरिद्वार शहर विधानसभा में रोड शो करेंगे। अमित शाह का रोड शो भगत सिंह चौक से शुरू होकर हरकी पैड़ी गंगा घाट पर समाप्त होगा। गृहमंत्री के आने से पहले शुक्रवार को हरकी पैड़ी गंगा घाट पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में स्टार वार छिड़ चुकी है। राहुल गांधी, मायावती, चंद्रशेखर रावण, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार जिले में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील कर चुके हैं। आज देश के गृहमंत्री अमित शाह भी पार्टी के पक्ष में रोड शो करने वाले हैं। आज भगत सिंह चौक से हरकी पैड़ी गंगा घाट तक अमित शाह रोड शो करेंगे।

जबकि अंत में वह हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन भी करेंगे। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीआरपीएफ के कमांडेंट आनन्द मलिक, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम, मनोज कत्याल के अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी मौजूद रहे।

प्रियंका आज हल्द्वानी में, 6000 भीड़ जुटाने की अनुमति
एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी आज कुमाऊं में दो जगह जनसभा करेंगी। सुबह सबसे पहले ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जबकि दोपहर में हल्द्वानी में आयोजित हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रियंका की जनसभा के लिए कांग्रेस को 6000 लोगों को लाने की अनुमति मिली है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से चलेंगी। 11.45 बजे खटीमा पहुंचकर अटल उत्कृष्ट थारू इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगी। दोपहर 12.45 बजे खटीमा से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगी। करीब 1 बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा करेंगी। दोपहर 2.35 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां एनआईटी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी।

हल्द्वानी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी दिनभर व्यवस्थाएं बनाने के काम में लगे रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव मयंक भट्ट ने बताया कि निर्वाचन विभाग से 6000 लोगों को जनसभा में ले जाने की अनुमति मिली है। तीनों विधानसभाओं की महिलाओं और युवाओं में प्रियंका की जनसभा को लेकर खासा उत्साह है।

लोगों की संख्या बढ़ने के पूरे अनुमान हैं। जनसभा की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी दीपिका पांडे, मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी के ऑब्जर्वर प्रदीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल एमबी ग्राउंड में मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:पलायन बंद है और महिलाएं और बेटियों के लिए हैं सुरक्षित माहौल - उमा भारती

Sat Feb 12 , 2022
जालौन जालौन:-भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमाभारती ने विपक्षीओ पर जमकर साधा निशाना भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज़ जनपद जालौन में थीजनपद जालौन में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए आज़ उन्होंने जनता से भाजपा को वोट […]

You May Like

advertisement