ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव 02 से 04 मई तक

ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव 02 से 04 मई तक।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : गऊ घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज धाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुम्बई के द्वारा ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी अनंतानंद महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 02 से 04 मई 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 02 मई को सायं 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विलक्षण प्रतिभा संपन्न प्रतिनिधियों का सम्मान आदि होगा। 03 मई को प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक श्रीविष्णु सहस्रनाम पाठ एवं तुलसी कृष्णार्चन आदि होंगे। इसके अलावा सायं 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक सरस भजन संध्या होगी।जिसमें देश के प्रख्यात भजन गायक अपनी सुमधुर वाणी में श्रीराधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का गायन करेंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि 04 मई को प्रातः 09 से 12:30 बजे तक विराट संत-सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें देश के प्रख्यात संत, विद्वान और धर्माचार्य भाग लेंगे।महोत्सव का समापन सभी संत, विद्वान और धर्माचार्य का सम्मान, संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।
महाराजश्री के परम् कृपापात्र शिष्य (उत्तराधिकारी) स्वामी दीप्तानंद महाराज व आश्रम के महाप्रबंधक निरंजन ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मजदूरों का भारत: शोषण के साए में खड़ा विकास : डा. सत्यवान सौरभ

Thu May 1 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार : “जिन हाथों ने इस देश की इमारतें खड़ी कीं, उन्हीं हाथों को आज रोटी, छत और पहचान के लिए जूझना पड़ रहा है। दिहाड़ीदार मजदूर केवल श्रम नहीं देते, वे इस देश की नींव हैं – लेकिन सबसे उपेक्षित भी। विकास की रफ्तार में […]

You May Like

Breaking News

advertisement