शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन इंडिया द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया

शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन इंडिया द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 01 मई : शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर मार्ग नजदीक नंदास्थल व अठारह मंजिला मंदिर के पास मनाया गया मजदूर दिवस। इस अवसर पर शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव राजबीर शर्मा, महेश भारद्वाज, आचार्य राजेश वत्स, पंडित जय सियाराम, ओमप्रकाश ठेकेदार, मुनीष कुमार व लगभग 200 से भी अधिक मजबूर उपस्थित रहे। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने सभी मजदूर भाइयों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ दी और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि नशा सभी अपराधों की जड़ है। नशे में लिप्त होने पर घर की सुख शांति ,बच्चों का भविष्य सब अंधकार में चला जाता है। घर का माहौल नकारात्मक होने की वजह से बच्चे ढंग से पढ़ाई नहीं कर पाते और इसका प्रभाव उनके पूरे भविष्य को खराब कर देता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से अपने घर के वातावरण को पोजिटिव बनाकर अपने बच्चों का भविष्य संवार सकते हैं सुदेश शर्मा अधिवक्ता भी हैं और भविष्य वक्ता भी उन्होंने यह भी कहा कि वह न्याय और सच के साथ हमेशा हैं यदि किसी भी भाई को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो वह यथासंभव सहयोग करने को सदैव तत्पर और गरीबों के साथ हैं। राजबीर शर्मा,आचार्य राजेश वत्स, जय सियाराम ने भी अपने विचार व्यक्त किए और साथ ही सभी को जलजीरा की बोतलें वितरण कर सभी ने मजदूर भाइयों को मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब भी तेरे हाथों में कुदाल उठाया पर्वत का सीना चीर नीर बहाया……. श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाया गया श्रमिक दिवस

Fri May 2 , 2025
जब भी तेरे हाथों में कुदाल उठाया पर्वत का सीना चीर नीर बहाया……. श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाया गया श्रमिक दिवस। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 1 मई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को श्रमिक दिवस कर्मठता से मनाया गया ।इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement