Uncategorized

ये आन तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है…….गीत पर देशप्रेम की मस्ती झूमे लोग

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सांसद नवीन जिंदल ने दिलाया आम नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार: राजेश सिंगला।
गुदगुदी जंक्शन समूह ने किया तिरंगा गीत कार्यक्रम आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रेलवे स्टेशन के निकट एक निजी होटल में सांसद नवीन जिंदल के सम्मान में तिरंगा नवीन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि समूह के म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 10 गायकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से देश प्रेम का जज्बा पैदा किया। समूह अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव सीकरी, दिनेश गोयल, राकेश कंसल, ललित चावला व श्याम जुनेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षाविद राज विज एवं मंजू सिंगला द्वारा समाज को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के मद्देनजर समूह द्वारा दौशाला, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सरस्वती वन्दना एवं वंदे मातरम के उदघोष के साथ कार्यक्रम विधिवत शुरु हुआ। जिसमें ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर ने ये आन तिरंगा है,मेरी जान तिरंगा है…, पंकज शर्मा ने झंडा ऊंचा रहे हमारा…., संजीव सीकरी ने हर घर तिरंगा…, स्टार सिंगर जितेंद्र सेठी ने गर्व है इस तिरंगे पर…, सहदेव शर्मा ने घर घर तिरंगा लहराएंगे…., अभिषेक मिश्रा ने हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए…, पवन शर्मा ने ऐसा देश है मेरा….., निशा गुप्ता ने आई लव माई इंडिया…,कुसुम शर्मा ने वंदे मातरम…और कुश भुक्कल ने झंडा तिरंगा इब लहरा दे पाकिस्तान मैं…इत्यादि गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम अधिकारी राजेश सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आम नागरिक को अधिकार दिलाने में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल का अहम योगदान है।नवीन जिंदल की वजह से भारत के हर आम नागरिक को तिरंगा झंडा फहराने का अधिकार मिला। इसके लिए जिंदल ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने सांसद नवीन जिंदल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुनील भटनागर ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर स्थित कात्यायनी मंदिर से प. अनिल गौतम, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान मुनीष मित्तल, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रवीण गोयल, शिवम बंसल, रामनिवास बंसल, भूपेश गुप्ता, विमल गर्ग, संजीव गर्ग, विपिन गर्ग, विजय गर्ग, बीबी जिंदल, श्रीकांत बंसल, एलआर विज, सुभाष गुप्ता, अनुभव गुप्ता, मनीष जिंदल, पुनीत गर्ग, अंकित शर्मा, मीना शर्मा, सुदेश बंसल, रीमा जुनेजा और पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपने प्लांट परिसर में तिरंगा फहराने से रोकने पर लिया था प्रण।
वर्ष 1993 में नवीन जिंदल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित जिंदल स्टील प्लांट के परिसर में तिरंगा फहराने जा रहे थे लेकिन उन्हें अधिकारी ने रोक दिया। नवीन जिंदल को बताया गया कि भारत के आम नागरिक को अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं है। केवल सरकारी कार्यालयों और बड़े सरकारी अधिकारियों की गाड़ी पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है। नवीन जिंदल को ये बात चुभ गई और उन्होंने ठान लिया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार लेकर रहेंगे। वर्ष 1995 में जिंदल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ध्वज कोड में बदलाव की मांग की। उन्होंने याचिका में देश के हर नागरिक का मूल अधिकार होने के पक्ष में तर्क रखा। हाई कोर्ट से मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और लगभग एक दशक की लड़ाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने 23 जनवरी 2004 को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में हर भारतीय को भारत का राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा पूरे साल गरिमा और सम्मान के साथ फहराने की अनुमति दी।
कार्यक्रम के अवसर पर अतिथि एवं प्रस्तुति देते कलाकार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel