खाद के काला बाजारी पर आवाज उठाने पर दिया जान से मारने कि घमकी:
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत के पैक्स से रातों रातों खाद का कालाबाजारी किया जा रहा था ।जिसको लेकर रंजन सिंह कुशवाहा ने इस बात को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया। वहीं रंजन सिंह कुशवाहा को पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव सहित बब्लू यादव, पप्पू कुमार यादव,अन्नू कुमार यादव ने घर पर आकर गाली गलौज के साथ जान मारने का धमकी दिया। उक्त बात को लेकर रंजन सिंह कुशवाहा ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। वहीं रंजन सिंह कुशवाहा ने बताया कि हम डिमिया पैक्स खाद लाने के लिए तो हमें बोला लाइन में लगना होगा। लेकिन वहीं 14/02/2022 को रात्रि 8 बजे देखे कुछ किसान सैकलवसे खाद लेकर आ रहा है जब हम उससे पूछे तो उन्होंने बताया एक बोरी यूरिया 280 रुपये में लिये हैं। जिसके बाद हम पैक्स सदस्य एक नंबर वार्ड पंकज कुमार को फोन किए तो बोला खाद नहीं है खत्म हो गया। इसी बात को हम सोशल मीडिया पर रखें तो पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव अन्य चार पांच लोग से बुधवार को सुबह हमारे घर पर आकर गाली गलौज किया एवं जान से मारने का धमकी भी देने लगा। जिसका साक्ष्य के रूप में हमारे पास विडियो किलिप है, जिसको लेकर हम थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं।उन्होंने बताया आकर इस तरह सच्चाई को अगर दबाने केA प्रयास किया जायेगा तो किसानों के हित मे आवाज कोन उठाएगा