प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फिरोजपुर की ओर से ममदोट शहर में मांइड स्पा एंड मूड क्लीनिक की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया जा रहा आयोजन-सुर्मिष्ठा दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फिरोजपुर की ओर से ममदोट शहर में मांइड स्पा एंड मूड क्लीनिक की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया जा रहा आयोजन-सुर्मिष्ठा दीदी
(पंजाब) फिरोजपुर 12 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंटआबू की धवन कॉलोनी फिरोजपुर शहर की सेंटर इंचार्ज बीके सुरमिष्ठा दीदी जी की प्रेरणा से माइंड स्पा एंड मूड क्लिनिक की तीन दिवसीय प्रदर्शनी
ममदोट शहर के निवासियों के लिए दुर्गा मंदिर में लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सेवा बिल्कुल निशुल्क है।
यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा। प्रदर्शनी शुक्रवार से रविवार तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को अपने मन को एकाग्र, शांत और खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाना है।
डिंपल दीदी ने अधिक जानकारी दी और बताया कि, इच्छुक व्यक्ति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविदयालय, धवन कॉलोनी, फिरोजपुर शहर से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर : – 9779302036-9876827324 है।




