तीरथ,सिंह रावत भी नकारा मुख्यमंत्री साबित होगे- बेहड

तीरथ,सिंह रावत भी नकारा मुख्यमंत्री साबित होगे- बेहड
सवासथ मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा चार साल में कुछ नहीं किया भाजपा सरकार ने सीएम बदलना भाजपा का ड्रामा
रुद्रपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व स्वास्थ मंत्री तिलक राज बेहड जी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उतराखण्ड की भाजपा सरकार के शासन के चार साल राज्य की जनता बेहाल हो गई है। बेहड ने कहा कि इस सरकार की एक मात्र उपलब्धी मुख्यमंत्री को बदला जाना है इस के अलावा राज्य की जनता के हालात में जरा भी बदलाव नहीं आया है उनहोंने कहा कि जुमलो के भरोसे से सरकार बनाने वाली भाजपा का असल चरित्र सामने आया है बेहड भाजपा नेत्रत्व से सवाल किया कि अगर सेनापति त्रिवेंद्रम में कमी थी तो उनकी सेना मतलब कैबिनेट मंत्री इतना अच्छा कार्य कर रहे थे तो मुख्यमंत्री क्यो बदल दिया बेहड ने कहा कि चार साल का भाजपा शासन असफलताओं का स्तंभ है इस दौरान शिक्षा रोजगार सड़क पानी और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जनता तरस रही हैं इसी तरफ भाजपा के घोषणा पत्र में होने के बाद भी किसानो की कर्ज माफी नहीं की गई राज्य में अफसर शाही हावी रही है और अधिकारियों ने सत्ता को अपने इशारों पर नचाया है उनहोंने कहा कि सीएम बदलने से नहीं राज्य का और भाजपा का भला होने वाला है नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री से भी ज्यादा न करा साबित होगे तीरथ सिंह रावत पूर्व सीएम के बजट को जब तक समझेंगे तब तक चुनाव आ जाएगा वैसे भी चेहरा बदलने से कुछ नहीं होने वाला है क्यो कि कर्ज में डूबे राज्य का भाजपा ने पहले ही बुरा हाल कर दिया है बेहड ने आरोप लगाया भाजपा ने सीएम बदलने का नाटक खेलकर सूबे को दो दो उप चुनावों में झोंक दिया है। अब पौढी गढ़वाल लोकसभा और मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव होगे। जिसमें जनता की कमाई को खर्च किया जाएगा। ऐसे में भाजपा का नाटकीय रूप जनता से छुपा नहीं है। इस दौरान प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड के साथ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा भी मौजूद थी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को खेल, शिक्षा और समाज सेवा में लगाएं : विजय प्रताप सिंह।

Sat Mar 20 , 2021
विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को खेल, शिक्षा और समाज सेवा में लगाएं : विजय प्रताप सिंह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877छाया- जितेन्द्र शर्मा। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला और पैदल यात्रा का आयोजन। कुरुक्षेत्र :- नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति […]

You May Like

advertisement