तिर्वा कन्नौज: सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष पूजा

कन्नौज

सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष पूजा।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन कस्बा मे आज सुबह से ही सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की । नगर व देहात क्षेत्रों में भी आज सुबह से ही पूजा अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना कर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान से प्रार्थना की। आज के ही दिन सभी महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट वृक्ष की पूजा कर भगवान शिव पार्वती की आराधना करती है ।

सोमवती अमावस्या का पर्व सोमवार को विधि विधान से मनाया गया। आज सुबह 6:30 बजे से ही महिलाओं ने बरगद पूजा शुरु कर दी। पंचांग के अनुसार जेष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या कृतिका नक्षत्र में शुरू होकर रोहिणी नक्षत्र तक रहेगी। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का अत्यंत महत्व है इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए बरगद पूजा करती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की दी जानकारी

Tue May 31 , 2022
कन्नौजथाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण* की दी जानकारी अवनीश कुमार तिवारी थाना इंदरगढ़ के प्रेमपुर तिराहा में महिला सुरक्षा दल के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा दल के क्रम में पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement