बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए टूथपेस्ट व टूथब्रश वितरित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र जिला में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जारी।
कुरुक्षेत्र, 7 दिसम्बर : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा कुरुक्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय निकातपुरा में पढ़ने वाले सभी बच्चों को डाबर टूथपेस्ट और टूथब्रश वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेंद्र ने की। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से बच्चों को डाबर टूथपेस्ट एवं टूथब्रश उपहार स्वरूप भेंट किए। जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। मनजीत सिंह ने सेवा ट्रस्ट टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संदीप हुडल ने भी सेवा ट्रस्ट के कार्यों बारे बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रहा है। विशेषकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्य गम्भीरतापूर्वक कर रहा है। उन्होंने विद्यालय की तरफ से संस्था का धन्यवाद किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
स्कूल के बच्चों को टूथपेस्ट एवं टूथब्रश वितरित करते हुए।