स्कूल के बच्चों को दांत स्वस्थ रखने के लिए टूथपेस्ट एवं टूथब्रश वितरित

स्कूल के बच्चों को दांत स्वस्थ रखने के लिए टूथपेस्ट एवं टूथब्रश वितरित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जारी।

कुरुक्षेत्र, 12 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र जिला में विशेषकर ग्रामीण आंचल स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का अभियान निरंतर जारी है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के  द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय संतोकपुरा कुरुक्षेत्र में पढ़ने वाले सभी बच्चों को डाबर टूथपेस्ट और टूथब्रश वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक दिलबाग सिंह ने की। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत  किया। जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज मंश शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से बच्चों को डाबर टूथपेस्ट उपहार स्वरूप भेंट किए ताकि सभी बच्चों के दांत स्वस्थ रहें। सभी बच्चे हर रोज सुबह और शाम को प्रतिदिन टूथपेस्ट से ब्रश करें। टूथपेस्ट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर दिनेश कोचर ने भी सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रही है। विशेषकर कर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्य गम्भीरतापूर्वक कर रही है। उन्होंने विद्यालय परिवार की तरफ से संस्था का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मिड डे मील वर्कर्स आशा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर्स बंटी देवी, रानी देवी, दलजीत कौर व सभी बच्चों के अभिभावक गण  उपस्थित रहे।
टूथपेस्ट और टूथब्रश हाथ में लिए हुए स्कूल के बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,युवा सांसदों की स्कूली बच्चों ने भूमिका निभाई

Mon Dec 12 , 2022
युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,युवा सांसदों की स्कूली बच्चों ने भूमिका निभाई। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 12 दिसम्बर : शिक्षा के साथ साथ स्कूली बच्चों को लोकतान्त्रिक प्रणाली का भी पूरा ज्ञान होना चाहिए। भारत में विधान पालिका एवं कार्यपालिका का क्या महत्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement