संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में हुआ संपन्न

संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में हुआ संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर सभागार में संपन्न हुआ ।
तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन, थाना दिवस माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है । इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में शिकायतकर्ताओं की जो भी शिकायतें आ रही हैं उनका निस्तारण समय अंतर्गत करें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि छात्रवृत्ति योजना में जो भी पेंडेंसी है उसे समय अंतर्गत पूर्ण करें । उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिसकी सीएम डैशबोर्ड, आइ.जी.आर.एस में जो भी पेंडेंसी है उसका निस्तारण कल भी कार्यालय खुलवाकर करवाए । समाधान दिवस में चकरोड, पैमाइश आदि से संबंधित शिकायतें आई, जिसका संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए ।
संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा ठंड के दृष्टिगत गरीब व बेसहारों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक डी. आर. डी. ए. चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक गूंज सेवा समिति के स्थापना दिवस को लेकर बैठक का किया आयोजन

Sun Dec 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एक गूंज सेवा समिति के स्थापना दिवस को लेकर कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने की। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। […]

You May Like

advertisement