जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव 21 फरवरी 2026/ आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
राज्य स्तरीय ट्रेनर सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा। पहले चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होना है। इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कर किया जायेगा, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी।
प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स द्वारा जनगणना के उद्देश्य, मोबाइल व डिजिटल एप के उपयोग से डेटा संकलन की विधि, लेआउट मानचित्र तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संकलित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके। जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के दौरान संभावित चुनौतियों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिका श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री एम भार्गव, एसडीएम श्री श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित तहसीलदार, सीएमओ, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Sat Feb 21 , 2026
राजनांदगांव 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर राजनांदगांव जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत आज 21 फरवरी 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष कक्ष में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान […]

You May Like

Breaking News

advertisement