फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेलगाड़ियाँ आंशिक रूप से रद्द रहेगी

“फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेलगाड़ियाँ आंशिक रूप से रद्द रहेगी।”

फिरोजपुर 16 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के फिरोजपुर छावनी-फाजिल्का रेल खंड पर लाधुका यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को अस्थायी रूप से शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट निम्नानुसार किया जाएगा:-

शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनों का विवरण:

डेमू स्पेशल एक्सप्रेस 06987 (फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का) दिनांक 17.12.2022 से 20.12.2022 के बीच जलालाबाद तक आएगी।
डेमू स्पेशल एक्सप्रेस 04627 (फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का) दिनांक 19.12.2022 से 20.12.2022 के बीच जलालाबाद तक आएगी।

शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनों का विवरण:

डेमू स्पेशल एक्सप्रेस 04628 (फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट) 17.12.2022 से 20.12.2022 के बीच जलालाबाद से खुलेगी।
डेमू स्पेशल एक्सप्रेस 06988 (फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट) दिनांक 19.12.2022 से 20.12.2022 के बीच जलालाबाद से खुलेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्मनिर्भर भारत मिशन में प्राकृतिक खेती निभाएगी अहम भूमिका : डाॅ चहल

Sat Dec 17 , 2022
आत्मनिर्भर भारत मिशन में प्राकृतिक खेती निभाएगी अहम भूमिका : डाॅ चहल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन, 425 केवीके वैज्ञानिकों ने ली ट्रेनिंग। कुरुक्षेत्र, 17 दिसम्बर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन को सफल […]

You May Like

Breaking News

advertisement