उत्तराखंड: देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ महंगा,यूपी रोडवेज का किराया बढ़ने से उत्तराखंड की बसों पर भी असर,

सागर मलिक

देहरादून: उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया प्रति किमी 25 पैसे बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड की भी यूपी से होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार से 13 ऐसे रूटों पर किराये में पांच रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।

बताया, दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। बताया, चूंकि दून से रुड़की, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ की बसें भी यूपी के क्षेत्र से गुजरती हैं, इसलिए इन रूटों पर भी किराये में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही वसूल किया जाएगा। बताया, जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं गुजरती, वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, दून से मसूरी, दून से श्रीनगर आदि रूटों पर चलने वाली बसों का किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

किस रूट पर पहले कितना और अब कितना किराया
        रूट             पुराना किराया        नया किराया

देहरादून से दिल्ली        375                   420
देहरादून से रुड़की       115                    120
देहरादून से सहारनपुर  100                     110
ऋषिकेश से दिल्ली       380                    420
हरिद्वार से दिल्ली          330                   365
हल्द्वानी से दिल्ली         390                    450
हल्द्वानी से देहरादून      500                    530
कोटद्वार से दिल्ली        290                    345
पिथौरागढ़ से दिल्ली      850                   905
पिथौरागढ़ से देहरादून   955                   985
रामनगर से दिल्ली        350                   400
कोटद्वार से देहरादून     240                  255
टनकपुर से दिल्ली       515                    575

यह नियम है कि हमारी रोडवेज बसें जिस राज्य से गुजरती हैं, उसी हिसाब से किराया वसूला जाता है। यूपी ने किराया बढ़ा दिया है। इससे हमने भी किराये में बढ़ोतरी की है।
– दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डाॅ शंकर चरण त्रिपाठी जी के निधन से गमगीन सभी समर्थक/अनुयायी नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

Wed Feb 8 , 2023
डाॅ शंकर चरण त्रिपाठी जी के निधन से गमगीन सभी समर्थक/अनुयायी नम आँखों से दी श्रद्धांजलि ब्यूरो चीफ /राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश.8889284934 समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr शंकर चरण त्रिपाठी का दुखद निधनविश्व विख्यात नक्षत्र गतांवेशी एवम समग्र उत्थान पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr शंकर चरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement