स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2025/01/1000076998.jpg)
स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
नीतीश जायसवाल
विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का हुआ आयोजन
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनीष मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी ने भारत के लोगों में एक नया आत्मविश्वास का संचार किया और पश्चिम को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक सशक्त संदेश दिया। वही नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि
स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। स्वामी जी ने युवाओं को अपनी क्षमता उजागर करने,राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत दुनिया भर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहती है।
वही विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा,युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा,वह युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं।
विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा जी आएं हुए अथिति को स्वामी विवेकानंद जी का चित्र देकर सम्मानित किया
ईस दौरान प्रदीप तिवारी,प्रणव कुमार,श्याम सुंदर,वीरेंद्र कुमार, शुभम मिश्रा,सावित्री,रंजू,प्रिया प्रजापति,शैलेंद्र राय,खेतान गौतम,शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।