दुखद हादसा: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत दो घायल

दुखद हादसा: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत दो घायल,
सागर मलिक

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विकासनगर क्षेत्र के हरिपुर मीनस मोटर मार्ग में बीती रात एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना देर रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने कालसी थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ट्रक दिल्ली से टमाटर बेचकर हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा था। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान 28 वर्षीय इसराइल निवासी नेरवा, शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। जबकि घायल हुए दो व्यक्तियों में 32 वर्षीय असलम और 45 वर्षीय गुलाम, दोनों निवासी नेरवा, शिमला (हिमाचल प्रदेश) हैं।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोग पहाड़ी सड़कों की खस्ताहालत और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर प्रशासन से नाराजगी जता रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की/भगवानपर: होटल की आड़ में चल रहे कैसिनो के खेल का भंडाफोड़

Sat Jun 28 , 2025
रुड़की/भगवानपर: होटल की आड़ में चल रहे कैसिनो के खेल का भंडाफोड़,सागर मलिक 24 पुरुष और 8 महिलाओं को लिए हिरासत में SSP डोबाल की अग्रेसिव लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही होटल की आड़ में चल रहे कैसीनो के खेल से उठा पर्दा छापेमारी के बाद हुए भांडाफोड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement