हरीश अपहरण कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा और देवरनिया थानों की टीम ने हरीश कटियार अपहरण कांड के फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, व हरीश से छीनी गई चैन और अंगूठी बरामद हुई हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार आरोपी भोजीपुरा और देवरनिया क्षेत्र में छिपे हुए हैं। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेमीखेड़ा फाटक और भोपतपुर मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी में रजत उर्फ उमेश और खेमेन्द्र हैं। एक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरीश कटियार का अपहरण उनके चचेरे भाई अनूप कटियार के कहने पर किया गया था। योजना के अनुसार, हरीश को बहाने से अपने साथ ले जाकर अपहरण करना था, लेकिन योजना फेल होने पर उन्होंने हरीश को जबरदस्ती उठा लिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के दो सदस्य भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ पर सुभाष

Thu Jan 23 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को राम नगरी अयोध्या में भक्ति भाव और बड़े ही उत्साह के साथ हुई थी जिसको आज एक वर्ष बीत गया उसकी आज प्रथम वर्षगांठ है […]

You May Like

advertisement