देहरादून में बिजलीघरों की टेस्टिंग और मरम्मत के चलते 70 कालोनियों में 21 जुलाई तक बिजली कटौती,

सागर मलिक

देहरादून शहर की 70 से ज्यादा कॉलोनियों में रोजाना सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आंशिक या पूरी तरह बाधित रहेगी। जानिए अपने इलाकों का हाल। इसके साथ ही वजह भी।

देहरदून के आराघर, आईटी पार्क, बालावाला और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार यानी 14 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक सात बिजलीघरों की टेस्टिंग और मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके कारण शहर की 70 से ज्यादा कॉलोनियों में रोजाना सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आंशिक या पूरी तरह बाधित रहेगी।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था की अपील की है। एसई विजय सिंह ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह काम भविष्य में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। 14 जुलाई से सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी बिजली

*यूपीसीएल के शेड्यूल के अनुसार 33/11 रिंग रोड बिजलीघर के फीडरों पर 14 को टेस्टिंग होगी। 33/11 केवी अजबपुर बिजलीघर के तहत 15 जुलाई को शटडाउन होगा। 16 जुलाई को 33/11 केवी बालावाला बिजलीघर के 11 केवी फीडर, 17 जुलाई को 33/11 केवी रायपुर (किद्दूवाला) बिजलीघर, 18 को 33/11 केवी स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर बिजलीघर के अंतर्गत काम होगा। 19 को 33/11 केवी आईटी पार्क, 21 को 33/11 केवी चालांग बिजलीघर के तहत टेस्टिंग होगी।

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
● 14 जुलाई: मोहकमपुर, जोगीवाला, रिंग रोड, राजीवनगर, तपोवन रोड और लाडपुर का इलाका।

15 जुलाई: माजरी माफी, डिफेंस कॉलोनी, बद्रीपुर और विधानसभा

● 16 जुलाई: बालावाला, कुआंवाला, शमशेरगढ़, हर्रावाला और नकरौंदा

● 17 जुलाई: रायपुर, मालदेवता, नेहरूग्राम और डोभाल चौक

*यूपीसीएल ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था की अपील की

● 18 जुलाई: सरोना, छमरोली, क्यारा, स्पोर्ट्स कॉलेज, खादर

● 19 जुलाई: आईटी पार्क, मयूर विहार, डांडा लखौंड, सुंदरवाला, लाडपुर

● 21 जुलाई: सहस्रधारा, चामासारी, पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान और शेरा गांव

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पीएम मोदी से सीएम धामी ने मुलाकात की

Mon Jul 14 , 2025
अर्द्धकुंभ, नंदा राजजात यात्रा समेत कई विषयों में चर्चा हुई नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस दौरान […]

You May Like

advertisement