कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा से दिनदहाड़े दो साइकिल चोरी

कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा से दिनदहाड़े दो साइकिल चोरी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को दोपहर में एक अज्ञात चोर साइकिल चुराकर फरार हो गया। तथा मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा वार्ड नंबर 4 निवासी जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिखित अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक अज्ञात चोर दिनदहाड़े लगभग 3:45 बजे के करीब उनके मकान के ठीक सामने गली में खड़ी डबल शौकर की साइकिल चुरा ले गया।तथा बताया कि उनकी भतीजी इंटर कॉलेज की छात्रा है। स्कूल कॉलेज आने जाने के लिए साइकिल खरीद कर दी थी। जिसे गत दिवस एक अज्ञात चोर चुराकर ले गया । तथा काफी तलाश करने के बाद भी साइकिल का कुछ पता नहीं लग सका। तथा पड़ोस में लगे सीसीटीवी कमरे में देखा तो आरोपी गली में घुसकर साइकिल चुराकर भगाता दिख रहा है।
दूसरी घटना में मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण स्वरूप शर्मा के निवास के सामने खड़ी साइकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गये।तथा लक्ष्मण स्वरूप शर्मा ने बताया कि 6 दिसंबर दिन शनिवार को कुरतरा निवासी गोपाल कुमार उनके बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए आए थे। कोचिंग पढ़ाने के बाद जब वह वापस अपने घर जा रहे थे ,तभी दरवाजे पर खड़ी साइकिल गायब थी। उसके बाद उन्होंने तुरन्त अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा एक अज्ञात चोर साइकिल चुराकर ले जाते हुए दिख रहा था। साइकिल काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल सकी। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा में दो बार हुई साईकिल चोरी की घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज को फोन कर घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की बात कही। और थाना प्रभारी से कस्बे के व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनके प्रतिष्ठान की सुरक्षा हेतु रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की मांग की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह

Mon Dec 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नज़र आया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के कार्यक्रम के लिए कार्यालय में एक बड़ी एल. ई. डी. (LED) लगाकर प्रदेश मे आयोजित कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement