हरियाणा: दबखेड़ी में हुआ दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

दबखेड़ी में हुआ दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बैक दौड़ में यश व अनमोल की जोड़ी प्रथम रही।

कुरुक्षेत्र, 17 दिसम्बर : ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए पहली से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च विद्यालय दबखेड़ी में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र भट्टी, ग्राम सरपंच के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कमल बंसल ने बताया कि फ्रॉग रेस में कक्षा प्रथम से मानवी, बैक दौड़ में कक्षा दो से यश व अनमोल की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। खेल उत्सव में 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक कमल बंसल के अनुसार खेल उत्सव का समापन 19 दिसम्बर को होगा। वार्षिक खेल उत्सव में सभी विद्यार्थी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। शनिवार को विजेता रहे खिलाडियों को मुख्य अध्यापक सुरेंद्र भट्टी ने बधाई दी।
खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा युवा मोर्चा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने किया जोरदार अभिंदन

Sun Dec 18 , 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा युवा मोर्चा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने किया जोरदार अभिंदन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से पड़ोसी देशों में खलबली, विपक्ष बैचेन : अनुराग ठाकुर।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अनुराग […]

You May Like

Breaking News

advertisement