दो दिवसीय युवा तरंग कार्यक्रम का आज होगा विधिवत आगाज

कुलसचिव पुरस्कार वितरण समारोह एवं समापन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में आज से दो दिवसीय युवा तरंग कार्यक्रम का विधिवत आगाज होगा, कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार मुख्य अतिथि होंगे, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के प्रो.वाई विमला, एवं प्रो. राजीव उपाध्याय निदेशक के. एन. प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। प्रथम सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रों संजीव कुमार करेंगे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ परिसर में एक प्रेस-वार्ता के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र जी एवं कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. वंदना पांडेय ने अवगत कराया कि युवा तरंग कार्यक्रम महामहिम राज्यपाल की प्रेरणा एवं कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में शुरू होगा। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति दीप प्रज्वलित कर एवं ज्ञान की देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आगाज करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलगीत गायन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत मंच आयोजन समिति को सौंप दिया जाएगा।
फिर द्वितीय सत्र की शुरुआत से पूर्व आंशिक अल्पाहार के उपरांत प्रतिभागियों को आवंटित जगह पर जाकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना होगा। कार्यक्रम में किसी असुविधा से बचाव हेतु कुलपति जी के निर्देश पर हेल्प डेस्क एवं बैनर पर सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम की डिटेल प्राप्त हो जाएगी। विपरीत परिस्थिति के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा एजेंसियों एवं एनसीसी, एनएसएस, और रॉबर्स रेंजर्स के कैडेटों के साथ परिसर में चक्रमण करते रहेंगे तथा प्रतिभागियों की किसी भी असुविधा को यथाशीघ्र दूर करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति को यह भी निर्देश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम द्वितीय सत्र में समाप्त कर लिए जाएं जिससे दूसरे दिन तृतीय सत्र में ज्यादा दबाव व जल्दबाजी न करनी पड़े और प्रतिभागियों के ऊपर कार्यक्रम को शीघ्रतिशीघ्र समाप्त करने का अतिरिक्त दबाव न रहे। कार्यक्रम सुचारू रूप से अधिकतम 1:00 बजे तक प्रतियोगिता समाप्त करने के उपरांत सभी प्रतिभागी व आयोजन समिति के लोग लंच करने के उपरांत सीधे दीक्षांत समारोह मैदान में यानी मुख्य पंडाल में पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करेंगे। क्योंकि कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे ।समापन समारोह की भव्यता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन विश्वविद्यालय का कुलगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी एवं कुलपति महोदय प्रतिभागियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों को संबोधित करेंगे तदोपरांत पुरस्कार वितरण के उपरांत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे साथ ही आयोजन समिति के सभी सदस्यों प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के अधिकारीगण, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए विशेष रूप से आयोजन समिति की संयोजिका प्रो. वंदना पांडेय एवं उपसंयोजक प्रो. अरुण सिंह व उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और अंत में कुलपति जी के अनुमति से दो दिवसीय युवा तरंग कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कुलसचिव महोदय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में अन्य लोगों के अतिरिक्त शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकगण जिसमें मुख्य रूप से प्रो. खालिद, प्रो. अल्ताफ अहमद, प्रो. खालिद अब्बासी, डॉ. मो. वहीउजमा, डॉ. मो. आसिफ, डॉ. ऐहतेसामूलहक डॉ. जहिद आजमी आदि के साथ-साथ भारी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे। अंत में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश सिंह ने शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली जी व उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की, साथ ही साथ उपस्थित पत्रकार बंधुओ से यह अनुरोध किया कि आप सभी युवा तरंग कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से आपका स्वागत है।




